मुंबई. शेयर बाजार साल के पहले दिन फायदे में रहा, हालांकि ज्यादातर बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स 52.28 अंक की बढ़त के साथ 41,306.02 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,443.52 तक पहुंचा था। निफ्टी की क्लोजिंग 14.05 प्वाइंट ऊपर 12,182.50 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,222.20 का उच्च स्तर छुआ था।
सेंसेक्स के 30 में से 15 और निफ्टी के 50 में से 23 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 5 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.45% बढ़त में रहा। दूसरी ओर मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.52 नुकसान में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | बढ़त |
अदाणी पोर्ट्स | 3.13% |
पावर ग्रिड | 2.73% |
एनटीपीसी | 2.06% |
वेदांता | 1.54% |
इन्फोसिस | 1.12% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | गिरावट |
टाइटन | 2.77% |
आयशर मोटर्स | 1.89% |
इंडसइंड बैंक | 1.53% |
ओएनजीसी | 1.36% |
जी एंटरटेनमेंट | 1.30% |