रांची / संविधान दिवस पर समाहरणालय कर्मियों को डीडीसी ने दिलाई शपथ

रांची.  संविधान दिवस पर रांची समाहरणालय में मंगलवार को सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। डीडीसी अनन्य मित्तल ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि भारत का संविधान ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो देश के हर नागरिक को समान अधिकार के साथ हमारे कर्तव्यों को भी निर्धारित करता है।


मालूम हो कि वर्ष 1949 में 26 नवम्बर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था, जो 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत के संविधान का जनक कहा जाता है। संविधान सभा को इसे तैयार करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का लंबा समय लगा था।